Header AD

List of Popular Fresh Water Aquarium Fishes | Hindi

ताजे पानी की पसंदीदा मछलियाँ  :-

Aquarium में Fresh Water की मछलियों में सामान्यत: Carp ,Gold Fish, Cichlids, Catfish Molly, Guppy आदि को ज्यादा पसंद किया जाता है, क्यों कि ये ज्यादा रंगों और आकार के होते हैं। औसत आकर के Aquarium जो की लगभग 100-200 लीटर के आस-पास की क्षमता वाले होते को लोग घरों में ज्यादा पसंद करते हैं। इनमें लोग सामान्यत: ऐसी मछलियाँ रखना चाहते हैं जो देखने में खुबसूरत और रख रखाव भी आसान हो।
Planted Tanks With black And Red Sword-tail 

How to take care of fish in aquarium 

इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना आवश्यक है 


  • जिनकी देखभाल करना आसान हो और वहां के मौसम के वो अनुकूल हो। अनुकूल मौसम के न होने की स्थति में मछलियों की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है और उनके बीमार होने की भी सम्भावना रहती है।

  • हमें उनके Diet का भी जानना होगा तभी उनमे सही वृद्धि होगी। 
  • Aquarium उनके आकर के अनुपात में रहने के लिए सही है कि नहीं  
  • Gold fish और Carp को Pond Fish के रूप में जाने जाते हैं उनका Diet ज्यादा होता है इसलिए वे waste भी ज्यादा करते हैं और उनके Waste में अनपचे Diet भी ज्यादा होते हैं। 
  • Pacu, Oscar , Freshwater Shark आदि ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं इसलिए ये छोटे Aquarium के लिए सही नहीं होते हैं। 
  • Molly, Guppy आदि ऑक्सीजन और किसी भी मौसम में रह लेते हैं। 

Some Fresh water Fish 

Gold Fish 

Maximum size 6 -12+ Inch
Life- 8-10+ years 
Water Type-All fresh water 
Temperature-Cool water 
Breeding-In big tank/pond
Care Level-Easy


Golden Carp
Gold fish की कई प्रजाति बाजार में देखने को मिलती है। जैसे किं Black ,Telescope, Bubble Eye, Lionhead, Oranda, Comet, Fantail, Common Goldfish, Shubunkn, Veiltail, Butterfly tail आदि। ये सर्वाहारी होती हैं छोटे कीड़े ,लार्वा,केचुवे ये बड़े चाव से कहते हैं इनके अलावा जलीय पौधे,फल आदि भी खाते हैं।
 Oranda Gold
इन्हे अकेले जोड़े में या समूह में भी रखा जा सकता है ये शांत और सक्रीय स्वभाव की होती हैं इसलिए इनके साथ रहने वाली मछलियां भी इन्ही की तरह होनी चाहिए न तो वे इन्हे नुकसान पंहुचा सकते हैं cichlid प्रजाति की मछलियों के साथ इन्हे नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये उनके Fins को नुकसान पहुंचाते हैं और जहाँ तहाँ काट डालते हैं।
Carp gold Mix 
ये सामान्यत: हर तरह के वातावरण में रहते हैं फिर भी इन्हे Cold Water Fish के लिए जाना जाता है।ये तालाब पोखर जैसे स्थानों पर ज्यादा अच्छे से रहते हैं।क्योंकि इन्हे शांत,खुला,कीचड़ और जलीय पौधे वाले जगह ज्यादा भाते हैं।
इनके Tankmates के लिए आप Shark,catfish,Carp मछलियों का चुनाव कर सकते हैं।Reproduction ये सामान्यत: बड़े और Planted Aquarium/Pond में पर्याप्त भोजन मिलने की स्थिति में करते हैं।  

Red gold
Koi Carp

Cichlid Fish

Maximum size - 2-18+Inch
Life - 8-12 + years 
Water Type -All fresh water 
Temperature -Warm water(20-32 Degree C.) 
Breeding - In small/big tank
Care Level - Easy
Yellow Electric cichlid
 Discus Cichlid 
 Green terror Cichlid 

Cichlid मछलियों की अनेको प्रजाति होती है। ये 2"इंच से 2'फीट तक की size तक की होती हैं इस कारण से इन्हे छोटे बड़े सभी साइज के Aquarium में रखा जाता है। इनका रंग ,आकार और स्वभाव ऐसा होता है कि किसी भी तरह के वातावरण में ये आराम से ढल जाते हैं। इस कारण अनुभवी लोग इन्हे रखना ज्यादा पसंद करते हैं क्यों कि ये छोटे जगह में भी आराम से तैरते और अठखेलियां करते रहते हैं। इसकी अनेकों प्रजाति होती है जैसे कि Convict, Angle fish, Jagur, Oscar, Jack Dampsy, Texes, Green terror, Severums, Flowerhorn, Red devil, Midas cichlid आदि अनेकों प्रजाति है। जो खासे पसंद किये जाते हैं। इन्हे रखते समय कुछ निम्न बातो का ध्यान जरूर रखें। 
Medium Sized Cichlid

Jewell cichlid

Severum cichlid

 Oscar Cichlid

Jewell cichlid

Parrot cichlid
  • cichlid प्रजाति की मछलियों को Active रहना अच्छा लगता है इसलिए इनके रहने वाली जगह को अच्छे से सजाए उनमे छुपने के और ऊँचे-निचे सजावट हो। लकड़ी और पत्थर के सजावट इनके लिए अच्छा होता है।खाली शंख, Driftwood, Stones की सजावट ऐसी हो की ये उन्हें हटा न सके। 
  • सामान्यतः इन्हे 1 या 5 की संख्या में रखे न तो ये एक दूसरे से हमेशा लड़ते रहेंगे, अपने Area के लिए और मादा के लिए लड़ना इनकी सामान्य आदत है इसलिए Aquarium के छोटे-बड़े आकार को देखते हुए उनमे इनकी संख्या का ध्यान अवश्य रखें।
Frontosa Cichlid
  • अगर आप समूह में Cichlid मछलियों को रखतें हैं तो Male,Female की पहचान कर रखें। क्योंकि Male ज्यादा Aggrasive होते है इसलिए 4-5 Female पर एक Male रखना ज्यादा उपयुक्त  है। इनके Sex की पहचान करना भी आसान है। Male, Female के मुकाबले ज्यादा  भड़कीले, रौबदार, बड़े और चटकीले रंग के होते हैं।     
  • ये Aquarium में बहुत ही आसानी से Breeding करते है इसलिए अगर हो सके तो इन्हे Private घर जरूर दें। 
इस तरह की जानकारी पर अगर हम ध्यान दे तो हम Cichlid प्रजाति की मछलियों की बहुत ही आसानी से देखभाल कर सकते हैं। 
Cichlid मछलियाँ बड़ी से छोटी सभी साइज की होती हैं इसलिए इन्हे खरीदते समय आप पूरी जानकारी ले लें ताकि ये आपकी दूसरी मछलियों को परेशांन करे। इन में cross-breeding भी होती है इसलिए इनमे नए रंग और प्रजाति का दिखना सामान्य सी बात है। 
जैसे की Flowerhorn, Parrot cichlid, Red Devil कुछ ऐसी मछली है जो की  क्रॉस प्रजनन से बनी हैं और प्राकृतिक रूप में नहीं पाई जाती हैं।     

Fastest Growth Rate Aquarium Fish (तेजी से बढ़ने वाली मछलियाँ ):-

Oscar Cichlid:-


Name - Oscar/Valvate  Fish
Maximum size - 18+Inch
Life - 18 years
Water Type -All fresh water 
Temperature -Warm water(20-32 Degree C.) 
Breeding - In small/big tank
Care Level - Easy
ये एक तेजी से बढ़ने वाली मछली है जो की 2"इंच हर महीने के 
रफ़्तार से बढ़ सकती हैं। ये कई सारी रंगो की होती है जैसे की Black, White, Red, Yellow, Tiger आदि। ये live-food ज्यादा पसंद करती है। इसलिए जो भी Insect या छोटी मछली इसके मुंह में समा जाये ये उसे निगल जाती इनमे गजब की ताकत होती है और अपने वजन से कई गुना भरी चीजों को भी गिरा सकती है इसलिए सजावट का विशेष ख्याल रखें। 
इन्हे इनके ही आकार के मछलियों के साथ रखना अच्छा होता है। 
पत्थरों से खेलना हर हिलती चीज पर ध्यान देना और अपने इलाके की गस्त लगाना इन्हे खासा पसंद होता है। 
 White Oscar
Black Oscar 
इनके नर और मादा में बहुत ही कम अंतर् होता है ये जोड़े बना कर रहना पसंद करते है और जोड़े साथ-साथ घूमते अक्सर दिख सकते हैं इनका अपने इलाके की आस पास घूमना और उसके सफाई का ध्यान देना आप देख सकते है। 
ये Aquarium में 12 इंच तक के आकार के आसानी से हो जाते हैं और 12+ सालों तक जीवित रहते है। 16-18 महीने के होने के बाद ये प्रजनन करने लगते हैं जोड़े बना कर ये 6 महीने से हे रहने लगते हैं।ये किसी ठोस समतल और चिकने सतह पर अंडे देते हैं और जो की 4-6  दिनों में बच्चे आस-पास तैरने लगते हैं। 
List of Popular Fresh Water Aquarium Fishes | Hindi List of Popular Fresh Water Aquarium Fishes | Hindi Reviewed by V!$hw@$ on 2:49 AM Rating: 5

7 comments

Post AD