Header AD

Now Start to set up a Aquarium( अब Aquarium की सजावट शुरू करे )

# Volume of water in Aquarium
                (Aquarium में पानी क्षमता ):-
     
                ये बहुत ही आसान है आप अपने Aquarium के नाप को Inch में निकाल कर एक-दुसरे से गुणा( multiple) कर दें। जैसे कि, अगर आपके Aquarium की नाप  लम्बाई चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3फीट , 2फीट और 1फीट है तो इन्हें इंच में लिखें और एक दुसरे से Multiple कर दें और फिर इसे 64 से भाग ( Divide) कर दे ।
       
               (36" × 24" × 12") ÷ 64 = 162 लीटर
           
               आपके Aquarium में लगभग 162 ली. पानी आता है। इस तरह आप भिन्न-भिन्न Size के Aquarium में पानी की क्षमता ज्ञात कर सकते हैं।





# Water Setup ( पानी का रख रखाव ) :-

           सबसे पहले पानी की क्षमता ज्ञात कर लें ,फिर उसमें लीटर के हिसाब से प्रति लीटर पर एक ग्राम नमक डालें। जैसे, 100 लीटर पानी में 100 ग्राम नमक बहुत ही आसानी से डाल सकते हैं। ये प्राकृतिक नमक होना चाहिए (सफ़ेद सेंधा नमक या समुद्री नमक )। आप साधारण खाने वाले नमक भी इस्तमाल कर सकते है ये भी नुकसान नहीं करते है।
           नमक डालने से पानी में मौजूद कुछ कीट मर जाते है और कुछ दिनों में
पानी भी चमकीला हो जाता है ये नमक मछली ,जलीय पौधों और घोंघो आदि को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं करते है। बल्कि नमक का प्रयोग कर आप बहुत हद तक बाजार में मिलने वाली दवाई का प्रयोग न करें तो भी आपकी मछलियाँ स्वस्थ रहती है। ये उन्हें प्राकृतिक माहौल देता है।

         
# Electronic (बिजली की व्यवस्था) :-

             कुछ बहुत आवश्यक बिजली उपकरण की भी जरूरत होती है हमें जैसे कि;  Air Pump और
             Power filter
             ये दोनों जरुरी उपकरण है जो पानी को साफ़ और मछलियों को स्वस्थ रखते हैं। Air pump के बुलबुले पानी में Oxygen को घोलते हैं और power filter द्वारा पानी में oxygen , इसके filter पानी में तैरते गंदगी और पानी में प्रवाह बनाये रखते हैं।


# Aquarium Decoration( सजावट):-

              मछलियों की अनेकों प्रजाति हमें देखने को मिलती है।इनकी प्रजाति और आकर के अनुरूप इनके रहने का परिवेश भी अलग अलग होता है, बड़ी मछलियाँ सामान्यत: तैरने के लिए ज्यादा खुला जगह चाहती है जबकि छोटी
मछलियों को Planted एक्वेरियम अच्छे लगते हैं कुछ प्रजाति की मछलियाँ छुपने के लिए ,घर बनाने के और अपना इलाका बनाने के लिए जानी जाती हैं।
              इसलिए सजावट भी उनके व्यवहार के अनुरूप होना चाहिए।


# Selection of Fish(मछलियों का चुनाव ):-
           
               मछली का चुनाव Aquarium के आकार और कौन-कौन सी प्रजाति की मछलियाँ एक साथ-साथ रह सकती है इसके आधार पर होना चाहिए। Pacu ,Oscar,Irredescent Shark आदि मछली ज्यादा तेजी से बढ़ती है जबकि Gold fish और Cichlid प्रजाति की मछली साथ साथ नहीं रह पाती हैं। इसलिए चुनाव करते समय इनके व्यवहार और आकार की जानकारी होना आवश्यक है।


# Habitat and Diet (आवास और भोजन):-

               मछली के प्राकृतिक आवास और उनके भोजन की जानकारी जरुरी है कि वे किस मौसम और प्रदेश की आदी है जैसे की ठंडे या गर्म मौसम ,मीठे या Barkish या समुद्री जल आदि।
               भोजन आवश्यक है Diet कैसा है कब और कितनी मात्रा देनी चाहीए कि जानकारी। बड़ी मछलियों के मुकाबले छोटी मछलियों को ज्यादा भोजन और ज्यादा बार भोजन की आवश्यकता होती है क्योंकि उन्हें तेजी से बढ़ना होता है।


# Interest of Family Members(घर के लोगों की रूचि):-

                 घर के सदस्यों की रूचि भी अगर आपकी तरह हो तो किसी भी चीज का रख रखाव आसान हो जाता है। आपके बाहर जाने की स्थिति में घर के लोग ही मछलियों के Diet और स्वास्थ्य का ध्यान रखेगे। वैसे साधारणत: मछलियाँ अगर एक बार पेट भर कर खा ले तो फिर 10-12 दिनों तक बिना खाए भी रह सकती है। फिर भी बाजार में Holiday foods आते है जिनका प्रयोग आप बाहर जाने की स्थिति में कर सकते है ये आपके Aquarium में तली में डूबे रहते है और बहुत धीरे धीरे 2-4 दिनों में गलते है जिससे भूखी मछलियाँ अपना काम इन्हें खा कर चला लेती हैं।


                       इस तरह ये कुछ बहुत ही सामान्य बातें हैं जिनकी जानकारी रखने पर कुछ ही दिनों में लोग आपको मछलियों का विशेषज्ञ मानने लगेगे ।
                  

::::::::::::::::::::::::::::: :::::::: Wish You All The Best:::::::: :::::::::::::::::::::::::
           
       
Now Start to set up a Aquarium( अब Aquarium की सजावट शुरू करे ) Now Start to set up a Aquarium( अब Aquarium की सजावट शुरू करे ) Reviewed by V!$hw@$ on 2:18 AM Rating: 5

1 comment

Post AD